एक जोड़ी अतिरिक्त कुंभ स्पेशल ट्रेन का परिचालन जोगबनी और टूंडला के बीच प्रारंभ
प्रवीण कुमार(कटिहार)
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग को देखते हुए उनके सुविधा के मद्देनजर एक जोड़ी अतिरिक्त कुंभ स्पेशल ट्रेन का परिचालन जोगबनी और टूंडला के बीच शुरू किया जा रहा है। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 05718 जोगबनी टूंडला एक्सप्रेस शुक्रवार 14 फरवरी को जोगबनी से 18.40 में खुलकर कटिहार 2150 बजे पहुंचते हुए अपने निर्धारित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए प्रयागराज 12.45 पहुंचते हुए आगे टूंडला तक जाएगी। यही ट्रेन वापसी में 16 फरवरी को टूंडला से रात 21:40 में खुलकर प्रयागराज 6.25 मे पहुंचते हुए आगे कटिहार होते हुए जोगबनी की और प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अलग अलग श्रेणी के कुल 22 बोगी जोड़े गए हैं। यह ट्रेन 1177 किलोमीटर की दूरी प्रयागराज जाने में लगभग 24 घंटे में तय करेगी। जिससे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। वहीं यात्रियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा कुंभ स्पेशल ट्रेन में बुकिंग सेवा शुरू कर दी गई है। टूंडला से जोगबनी तक परिचालित होने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन जोगबनी से खुलकर फारबिसगंज ,अररिया , अररिया कोर्ट, पूर्णिया ,कटिहार, नवगछिया ,मानसी, खगड़िया , बेगूसराय ,बरौनी ,हाजीपुर, पाटलिपुत्र , दानापुर, आरा ,बक्सर, दीनदयाल उपाध्याय, मिर्जापुर होते हुए प्रयागराज जाएगी और प्रयागराज के बाद फतेहपुर, इटावा के रास्ते निर्धारित स्टेशन पर रुकते हुए टूंडला तक जाएगी।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
