November 11, 2026

माघी पूर्णिमा के अवसर पर कुरसेला के गंगा त्रिमोहिनी संगम तट पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा अर्चना की।

Read Time:2 Minute, 27 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

माघी पूर्णिमा के अवसर पर कोशी सीमांचल के सहरसा, मधेपुरा, सुपौल पूर्णिया, बिहारी गंज, रूपौली, भवानीपुर, समेली तथा कुरसेला से काफी संख्या में श्रद्धालु यहां जुटे थे । संगम तट पर स्नान के विशेष महत्व को लेकर लोगों की ज्यादा भीड़ रही। इसको लेकर बाजार में भी विशेष चहल-पहल रहीत्रिमोहिनी गंगा को वेद ग्रंथो में पापहरणी तथा मोक्षदायिनी मानी गई है। ऐसे स्थलों पर जप तप, ध्यान, साधना, गंगा सेवन और स्नान विशेष रूप से फलित समझा जाता है। भारत वर्ष में ऋषिकेश, हरिद्वार, प्रयाग, काशी सुल्तानगंज के समरुप ही इस संगम को माना जाता है। कोसी नदी और कलवलिया नदी की धाराएं यहां गंगा नदी से मिलती है। यहां गंगा नदी दक्षिण से उत्तर दिशा में प्रवाहित होती है। सूर्योदय से ही उत्तर दिशा में प्रवाहित होती है। सूर्योदय की किरणें सीधे गंगा के लहरों पर पड़ती है। इससे प्रकृति का अनुपम दृश्य उपस्थित हो जाता है। नेपाल से निकलने वाली कोसी के सप्तधाराओं में एक सीमांचल क्षेत्र के कई जिलों से गुजरते हुए यहां आकर गंगा नदी से संगम कर अपना वजूद खो देती है। कलवलिया नदी की एक छोटी धारा इस उत्तरवाहिनी गंगा तट से मिलकर संगम करती है। गंगा नदी पार दूसरे छोर पहाड़ों के बीच बाबा बटेशवरनाथ का प्रसिद्ध पौराणिक मंदिर है। धार्मिक रूप से उत्तरवाहिनी गंगा तट का यह क्षेत्र उपकाशी समझा जाता है। वही माघी पूर्णिमा को लेकर अंचल द्वारा गोताखोर ,एसडीआरएफ की टीम अंचल कर्मचारी नियुक्त किया गया था। तथा गहरे पानी वाली जगह पर ब्रैकेटिंग की व्यवस्था की गई थी।तथा कुर्सेला पुलिस मौके पर मौजूद थी।

Previous post बाल श्रम करने के उद्देश्य से दिल्ली जा रहे पांच बच्चों को कटिहार बाल गृह में किया आवासित
Next post माघी पूर्णिमा के अवसर पर कुरसेला के त्रिमोहिनी संगम पर स्नान के दौरान डूबने से युवक की मौत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial