November 11, 2026

माघी पूर्णिमा के अवसर पर कुरसेला के त्रिमोहिनी संगम पर स्नान के दौरान डूबने से युवक की मौत

Read Time:1 Minute, 39 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार के कुरसेला प्रखंड के त्रि मोहनी संगम गंगा घाट पर बुधवार को स्नान करने के दौरान नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार पूर्णिया जिला निवासी सूरज कुमार झा तथा प्रीतम कुमार झा दोनो सगे भाई माधी पूर्णिमा पर कुरसेला संगम तट पर बाइक से गंगा स्नान करने के लिए आए थे । गंगा स्नान करने के दौरान छोटा भाई प्रीतम कुमार झा गहरे पानी मे चले गए। छोटा भाई को डूबते देख बङा भाई सूरज कुमार झा बचाने लगे। प्रीतम कुमार झा डूबने से बच गया। लेकिन बचाने के दौरान बङा भाई सूरज कुमार झा का डूबने से मौत हो गया। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना कुरसेला पुलिस तथा अंचला पदाधिकारी को दी। मौके पर अंचला पदाधिकारी श्री अनुपम थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार अस्पताल पहुंचे। वहीं डूबे हुए युवक को कुरसेला स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था ।जहां डाक्टर चंदन कुमार ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतू कटिहार भेज दिया।

Previous post माघी पूर्णिमा के अवसर पर कुरसेला के गंगा त्रिमोहिनी संगम तट पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा अर्चना की।
Next post माघी पूर्णिमा के अवसर पर पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई मनिहारी गंगा में डुबकी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial