माघी पूर्णिमा के अवसर पर पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई मनिहारी गंगा में डुबकी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
माघी पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए मनिहारी के उत्तरायण गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा स्नान के लिए एक दीन पूर्व बीती रात कोशि सीमांचल क्षेत्र के जिला सहीत नेपाल एवं सुदूर स्थानों से मनिहारी गंगा तट पहुंचे और गंगा तट के आसपास और मनिहारी के धर्मशाला रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थान पर हजारों हजार की संख्या में रात्रि विश्राम करते हुए अहले सुबह से ही गंगा में डुबकी लगाना शुरू कर दिया ।आस्था का ऐसा सैलाब पहली बार मनिहारी में देखने को मिला जहां बुधवार को अहले सुबह 4:00 बजे से दोपहर बाद तक भी भीड़ में कोई कमी नहीं दिखी। मनिहारी घाट से लेकर नवाबगंज तक लगभग 5 किलोमीटर से ज्यादा लंबी भीड़ लगी हुई थी। जितने भी रास्ते थे सभी जाम थे ।और चींटी की चाल की तरह लोग रेंगते नजर आए। ऐसा लग रहा था मानो पूरा मनिहारी मिनी कुंभ बन गया है।सुबह से ही सभी ट्रेनों में खचाखच भीड़ देखी गई और सड़क मार्ग लगातार वाहनों की कतार से पट गया था। एक गाड़ी को रोकने के बाद सैकड़ो गाड़ी पीछे जाम हो जाती थी। और प्रशासन सुबह से ही काफी मशक्कत कर लोगों को गंगा तट पर आवागमन के लिए यातायात सुगम बनाने में जुटे हुए थे।वही गंगा तट पर जितने लोग गंगा स्नान करके वापस जा रहे हैं उतने ही लोग पुनः गंगा तट पर गंगा स्नान करने पहुंच रहे थे।वही घाट परिसर स्थित प्रशासनिक कैंप में एसडीएम कुमार सिद्धार्थ खुद कमान संभाले हुए हैं।उनके नेतृत्व में इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सहायक थाना अध्यक्ष राजकुमा,र बीडियो सनत कुमार, एमओ राजबाला सिंह सहीत कई पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल सहित महिला पुलिस बल मुस्तैद थे।वहीं कटिहार से आए एक श्रद्धालु सुकेश सिंह एवं महादेव पंडित ने बताया कि कुंभ के गंगा स्नान पर माघ पूर्णिमा का गंगा स्नान काफी महत्वपूर्ण हो गया है।वहीं मनिहारी मुख्य पार्षद राजेश कुमार ने बताया कि सुबह से दोपहर तक लगभग दो लाख से ज्यादा लोग स्नान कर चुके। बीती रात ही काफी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे थे । और अहले सुबह लगभग 04 बजे से ही गंगा स्नान प्रारंभ हो गया था। और इस बार पिछले वर्षों की तरह सुविधा के अलावे काफी संख्या में गंगा तट परिसर में आधुनिक एलईडी लाइट वगैरह भी लगाया है जिससे अंधेरे में भी गंगा स्नान में किसी तरह की कोई असुविधा ना हो।
