November 11, 2026

कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Read Time:3 Minute, 37 Second

समृतिशेष महाकवि डॉ०जोगेश्वर जख्मी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रवीण कुमार(कटिहार)

इंदरा गांधी पुस्तकालय के सभागार में जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के बैनर तले संगठन के उपाध्यक्ष सह महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंजुमन कौसर उर्फ अम्रपाली यादव के नेतृत्व में समृतिशेष महाकवि डॉ० जोगेश्वर जख्मी की पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कूल 40 कवियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के साथ-साथ कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में कवियों और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया जबकि समृतिशेष महाकवि डॉ० जोगेश्वर जख्मी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में डॉ० जोगेश्वर जख्मी की तस्वीर पर सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि डॉ० जोगेश्वर जख्मी ने अपने शैक्षणिक गतिविधियों के जरिए कवियों को बेहतर तालीम दी और सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही हैं। उन्होंने अपने कविता और अन्य साहित्य लेखन के जरिए समाज में फैली कुरीतियों पर प्रहार किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि दिवंगत डॉ०जोगेश्वर जख्मी सामाजिक सरोकार के मुद्दे को लेकर भी हमेशा संवेदनशील थें उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन है और हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। वहीं संस्था की उपाध्यक्ष सह महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजुमन कौसर उर्फ अम्रपाली यादव ने कहा कि समृतिशेष महाकवि डॉ० जोगेश्वर जख्मी के द्वारा लिखे गए कविता एवं साहित्य आज भी सभी के बीच प्रेरणास्रोत हैं उनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकते हैं क्योंकि उन्होंने अपने लेखनी से सिर्फ कटिहार जिला ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में एक अलग पहचान बनाई है। मौके पर सुरेश चंद्र सरस, अवध बिहारी आचार्य, अनवर इराज, जवाहर देव, मनोज पाराशर, नेहा किरण, शिव कुमार, कन्हैया केसरी, दिवाकर पांडे, विनोद कुमार मिश्रा,मोहम्मद साकिब कलीम, प्रकाश तिवारी, दशरथ सिंह, अशोक कुमार, उमेश कुमार, बेला कुमारी,सुरेंद्र सागर सहित बड़ी संख्या में जिले के कवि जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Previous post मनिहारी में जय हिंद ट्रेडर्स पर बांगुर MARBLE सीमेंट का लॉन्च
Next post दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में चार घायल एक रेफर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial