November 11, 2026

दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में चार घायल एक रेफर।

Read Time:1 Minute, 11 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र एस एच 77 सड़क पर रामपरी योगेश्वरी कॉलेज के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार घायल एक रेफर। मिली जानकारी अनुसार घायल प्रियांशु कुमार उम्र 17 वर्ष पिता अरविंद शर्मा, ज्योतिष कुमार,हीरो कुमार, को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।वहीं चिकित्सक डॉ उज्जवल कुमार सिंह द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। वही ज्योतिष कुमार को बेहतर स्वास्थ्य के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल ने बताया की समेली से कुरसेला आ रहे थे। कॉलेज के समीप सामने से बाइक से टकर हो गई हम लोग घायल हो गए। वहीं उन्होंने बताया दूसरा बाइक सवार भी घायल था।

Previous post कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
Next post केंडल मार्च निकाल पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial