मनिहारी में जनसुराज पार्टी कार्यालय का उद्घाटन, विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने की घोषणा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
रविवार को मनिहारी बस स्टैंड थाना रोड स्थित आवासीय परिसर के पास जनसुराज पार्टी कार्यालय का उद्घाटन पार्टी की कोर कमिटी के सदस्य सत्यनारायण शर्मा ने किया। इस अवसर पर अनुमंडल स्तर पर संगठन को मजबूत, गतिशील और जन आकांक्षाओं के अनुरूप बनाने को लेकर कार्ययोजना तय की गई।अपने संबोधन में सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जनसुराज पार्टी महात्मा गांधी के सिद्धांतों और आदर्शों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के साथ जनहित के मुद्दों को लेकर अपने प्रत्याशी उतारेगी।जिलाध्यक्ष मंसूर आलम ने कहा कि अब तक के जनप्रतिनिधियों ने जनता को सिर्फ वोट बैंक समझकर ठगने का काम किया है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। वहीं, जिला उपाध्यक्ष प्रद्युम्न ओझा ने कहा कि बिहार के युवा, किसान, शोषित और वंचित तबके प्रशांत किशोर के नेतृत्व को आशा भरी नजरों से देख रहे हैं।अनुमंडल अध्यक्ष संजीव कुमार देव ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कही। वहीं, सैफ अली खान ने मनिहारी विधानसभा क्षेत्र की धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत का जिक्र करते हुए इसे विकास के मामले में पिछड़ा क्षेत्र बताया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से जनप्रतिनिधियों ने इस क्षेत्र की उपेक्षा की है और सिर्फ अपने विकास को प्राथमिकता दी है।इस मौके पर डॉ. सगीर, शैयदा नुजहत मंजूर, सुधा झा, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी शिवानी, श्रवण कुमार साह सहित कई जनसुराज नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
