November 10, 2026

माघ पूर्णिमा पर गंगा किनारे महाशिव शक्ति यज्ञ सम्पन्न, प्रतिमाओं का गंगाजल में भावपूर्ण विसर्जन

Read Time:58 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी गंगा किनारे आयोजित महाशिव शक्ति यज्ञ का समापन माघ पूर्णिमा पर वैदिक रीति से पूर्णाहूति के साथ हुआ। 11-15 फरवरी तक चले इस अनुष्ठान में श्रद्धालुओं व धर्मानुरागियों ने भक्तिभाव से भाग लिया। विग्रहों व प्रतिमाओं की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रविवार को स्थानीय युवाओं, धर्मानुरागियों और यज्ञ कमेटी के सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों के साथ नगर भ्रमण कर भावपूर्ण विदाई दी और गंगाजल में प्रतिमाओं का विसर्जन किया। पूरे अनुष्ठान के दौरान अखंड हरिनाम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Previous post मनिहारी में जनसुराज पार्टी कार्यालय का उद्घाटन, विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने की घोषणा
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकौड़ना में बाल विवाह मुक्त कटिहार जागरूकता अभियान आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial