November 10, 2026

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से छात्र गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

Read Time:59 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कोचिंग से साइकिल द्वारा घर लौट रहे छात्र नीरज कुमार (पिता स्व. विनोद यादव) को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। हालत नाजुक होने पर नीरज को मेडिकल कॉलेज, कटिहार भेजा गया। समाजसेवी करण मानस व जनप्रतिनिधि पशुपति यादव ने बताया कि नीरज का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है, सिर व सीने में गंभीर चोटें हैं और आंख से खून निकल रहा है।

Previous post वार्ड नंबर 14 में नाला निर्माण कार्य प्रारंभ होने से लोगों में हर्ष का माहौल।
Next post मनिहारी में चाय दुकानदार पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार, पांच फरार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial