November 10, 2026

वार्ड नंबर 14 में नाला निर्माण कार्य प्रारंभ होने से लोगों में हर्ष का माहौल।

Read Time:2 Minute, 4 Second

नपं का विकास पहली प्राथमिकता: मुख्य पार्षद

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बारसोई नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 मुख्य बाजार में लगभग 17 लाख 60 हजार रूपए लागत से बनने वाले नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्य पार्षद बिमला देवी, वार्ड पार्षद आशा देवी, वार्ड पार्षद दिपक दास एवं अन्य वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया । इस दौरान मुख्य पार्षद बिमला देवी ने कहा कि यह नाला बबलू फल दुकान से कैलाश गुप्ता के घर होते हुए धर्मचंद गुप्ता के घर तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य होगा , इसके बन जाने से मुख्य बाजार को बहते गंदे पानी से निजात मिल जाएगी । वहीं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में पुरे नगर पंचायत क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित कई और नाला निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा ताकि जरूरतमंद को इसका लाभ मिल सके । वहीं इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद प्रमोद साह, राजद नेता दिलीप राय, डॉ असगर आजम, मो नजार, राकेश साह, प्रकार पोद्दार, सूदिप साह, मनोज साह, वार्ड पार्षद मेघनाथ मंडल, पंडित भोला तिवारी, तिलक साह, संवेदक राजेश भगत, मुन्ना भगत, गुड्डू साह, सचिन गुप्ता, कन्हाई साह, बिनोद साह, सहित स्थानीय लोग एवं अन्य जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post बांध रोको संघर्ष समिति द्वारा विशाल सम्मेलन का हुआ आयोजन
Next post तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से छात्र गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial