November 10, 2026

मनिहारी में चाय दुकानदार पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार, पांच फरार

Read Time:50 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी जीआरपी थाना परिसर के पास एक चाय की दुकान में पुरानी रंजिश को लेकर आधा दर्जन युवकों ने दुकानदार शेख राजू पर हमला कर दिया। पीड़ित ने मनिहारी राजकीय रेल थाना में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सुनील यादव उर्फ गुड्डू यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पांच अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Previous post तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से छात्र गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
Next post राजधानी एक्सप्रेस विलंब परिचालन से यात्रियों को हुई परेशानी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial