November 10, 2026

राजधानी एक्सप्रेस विलंब परिचालन से यात्रियों को हुई परेशानी

Read Time:1 Minute, 47 Second

मनोरंजन साहा(कटिहार)

रेल मंडल अंतर्गत प्रयागराज से कटिहार की ओर आने वाली राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के सोमवार को अविलंब घंटों लेट परिचालन से यात्रियों को यात्रा के दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को ट्रेन नंबर 12424 नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन लगभग 12 घंटे लेट कटिहार पहुंची। इसी तरह ट्रेन नंबर 12488 सीमांचल एक्सप्रेस लगभग 22 घंटा लेट, ट्रेन नंबर 15484 महानंदा एक्सप्रेस 22 घंटा लेट, ट्रेन नंबर 12506 नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस 22 घंटा लेट कटिहार पहुंची। वही सोमवार की ट्रेन नंबर 12487 सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन को रेल प्रशासन द्वारा 8 घंटे 15 मिनट रि-शेड्यूल कर चलाया गया। सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार की जगह मंगलवार को सुबह 5:00 बजे जोगबनी से खुलेगी । इसी क्रम में एनजीपी से कटिहार आने के क्रम में महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन 3 घंटे लेट रही जबकि साप्ताहिक ट्रेन गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन भी सोमवार को 5 घंटे लेट कटिहार पहुंची। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Previous post मनिहारी में चाय दुकानदार पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार, पांच फरार
Next post वाणिज्य प्रबंधक ने कटिहार रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial