June 27, 2026

मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाई रसोइयों व अनुदेशकों की सैलरी 5 लाख का बीमा कवर का भी ऐलान ।

Read Time:1 Minute, 9 Second

सीएम योगी ने प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में काम करने वाले रसोइयों और अनुदेशकों को बड़ी सौगात दी है। लखनऊ में रसोइयों और अनुदेशको के सम्मेलन सभा को संबोधित करते हुए उनके लिए बढ़े हुए मानदेय का ऐलान किया है। अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय ₹2000 बढ़ाया गया है जबकि रसोइयों के मानदेय में ₹500 की बढ़ोतरी हुई है। रसोइयों को साल में 2 साड़ियां भी मिलेंगी इसके अलावा हर रसोइए को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा । गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के अनुदेशक और रसोईया लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे । सीएम ने बताया कि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया गया । रसोइयों को ग्राम प्रधान जबरन निकाल देते थे उस पर रोक लगाई गई, और उन्हें सुरक्षा कबर दिया गया ।

Previous post सिक्किम में बनी PM मोदी के नाम पर सड़क, गवर्नर ने फीता काटकर किया शुभारंभ।
Next post आंध्र प्रदेश में भाजपा नेता ने कहा हमें एक करोड़ वोट दीजिए हम आपको ₹50 में शराब दिलाएंगे ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial