रक्षाबंधन पर फलका बाजार में भयंकर जाम, दो घंटे तक थमी रफ्तार… पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
मो0 काजु (फलका)
रक्षाबंधन का त्योहार जहां भाई-बहन के प्यार का पर्व है, वहीं फलका बाजार में इस बार राहगीरों के लिए यह दिन जाम के नाम रहा। शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे से 3 बजे तक फलका बाजार में ऐसा भयंकर जाम लगा कि सड़क पर गाड़ियां तो दूर, लोगों के लिए पैदल एक कदम आगे बढ़ना भी मुश्किल हो गया।रक्षाबंधन के मौके पर बाजार में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कोई बहन अपने भाई की कलाई सजाने के लिए राखी खरीदने पहुंची थी, तो कोई भाई अपनी बहन के घर जाने की तैयारी में था। लेकिन बाजार पहुंचते ही लोगों का सामना हुआ भयंकर जाम से। स्थानीय लोगों के अनुसार जाम की सबसे बड़ी वजह सड़क के दोनों किनारे किया गया अतिक्रमण और फुटपाथ पर लगी दुकानें हैं। फल की दुकान हो, राखी की दुकान हो या फिर अन्य सामान की दुकान। नतीजा यह हुआ कि SH-77 स्टेट हाईवे पर सड़क सिकुड़ती चली गई और वाहनों की कतार बढ़ती चली गई।हालात ऐसे बने कि लोग अपने वाहन लेकर तो क्या, पैदल भी सड़क पार करने के लिए परेशान नजर आए। जाम की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम भी जाम हटाने में जुटी रही। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि सिर्फ जाम हटाने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा।लोगों का कहना है कि फलका बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पहले भी कई बार हुई है, लेकिन कार्रवाई के बाद कुछ दिनों में स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है।स्थानीय लोगों की मांग है कि SH-77 स्टेट हाईवे को स्थायी रूप से अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, ताकि बाजार में बार-बार लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सके। अब देखना यह है कि प्रशासन इस जाम के बाद सिर्फ जाम हटाता है या अतिक्रमण भी हटाता है।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
