August 27, 2026

आंध्र प्रदेश में भाजपा नेता ने कहा हमें एक करोड़ वोट दीजिए हम आपको ₹50 में शराब दिलाएंगे ।

Read Time:1 Minute, 29 Second

आंध्र प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष सोमबीर राजू ने जन समुदाय को संबोधित करते हुए एक ऐसा वादा किया है जिसे सुनकर आपको हैरानी होगी उन्होंने प्रदेश के लोगों को भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील तो की है इसके साथ एक अजीबोगरीब वादा भी कर डाला है। दरअसल मंगलवार को विजयवाड़ा में उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा को एक करोड़ वोट दीजिए हम सिर्फ ₹70 में शराब उपलब्ध करवाएंगे । और वह यहीं नहीं रुके इससे आगे उन्होंने कहा कि अगर हमारे पास और राजस्व बचा है तो सिर्फ ₹50 में ही शराब उपलब्ध होगी। टाइम्स ऑफ इंडिया के एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार लोगों को खराब गुणवत्ता वाली शराब ऊंचे दामों पर बेच रही है उन्होंने कहा कि राज्य में एक करोड़ लोग अधिक कीमत पर शराब का सेवन कर रहे हैं और उन्होंने राज्य में 2024 के विधानसभा चुनाव में सस्ती शराब के लिए भाजपा को वोट देने के लिए कहा है।

Previous post मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाई रसोइयों व अनुदेशकों की सैलरी 5 लाख का बीमा कवर का भी ऐलान ।
Next post पटना में विजिलेंस में घूसखोर इंजिनियर को आठ लाइक रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial