August 29, 2026

मनिहारी घाट पर डीएम-एसपी ने लिया सुरक्षा व सुविधाओं का जायजा

Read Time:1 Minute, 30 Second

रतन कुमारओझा( मनिहारी)

गंगा तट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने मनिहारी गंगा घाट का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने घाट का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने स्नान घाट, बैरिकेडिंग, पेयजल, चेंजिंग रूम, साफ-सफाई तथा चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए पर्याप्त पुलिस बल व दंडाधिकारियों की तैनाती की बात कही। भीड़ नियंत्रण के साथ असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। जल पुलिस और गोताखोरों को भी अलर्ट रहने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Previous post एक राखी पर्यावरण के नाम, पेड़-पौधों को बांधकर बच्चों ने लिया संरक्षण का संकल्प
Next post अमर शहीद रायफलमैन शुभम कुमार सिंह की प्रतिमा पर राखी बांधकर बहनों ने किया नमन, बारसोई में दिखा भाईचारे का संदेश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial