August 28, 2026

रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, बहनों की सुरक्षा का लिया संकल्प

Read Time:1 Minute, 42 Second

मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)

बारसोई अनुमंडल अंतर्गत बलरामपुर थाना परिसर में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा के संकल्प का अनूठा संदेश देखने को मिला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित एकल विद्यालय की प्राचार्या बहनों ने बलरामपुर थाना के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा।इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि, सुरक्षा और कर्तव्यनिष्ठा की मंगलकामना की। वहीं, पुलिस जवानों ने भी समाज की रक्षा और बहनों की सुरक्षा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।बलरामपुर थाना अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस हमेशा बहनों की सुरक्षा के लिए तत्पर है। बहनों की सुरक्षा करना पुलिस का कर्तव्य है और इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा।रक्षाबंधन के अवसर पर थाना अध्यक्ष ने बलरामपुर सहित सभी क्षेत्रवासियों, देशवासियों और बहनों को दिल की गहराइयों से रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर ने पुलिस और समाज के बीच विश्वास, भाईचारे और सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया

Previous post बारसोई में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन, भाई-बहन के प्रेम के साथ बांटी खुशियां
Next post हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में उल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी प्रेम की राखी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial