November 10, 2026

एसडीएम के नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया।

Read Time:2 Minute, 29 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर क्षेत्र में अम्बेडकर चौक से सेन्ट्रल बैंक तक एवं रेलवे गेट से सब्जी मंडी तक जाम की समस्या आम हो गयी है। इन पथों पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। नगर प्रशासन के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा सड़क किनारे सरकारी जमीन पर दूकान चला रहे सैंकड़ों दूकानदारों को विधिवत नोटिस देकर दूकान हटा लेने को कहा गया था ।लेकिन निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी किसी ने ऐसा नहीं किया।इस बीच माध्यमिक वार्षिक परीक्षा का परीक्षा केन्द्र मनिहारी के पांच विद्यालयों में गठन से परीक्षार्थियों व उसके अभिभावकों की संख्या बढ़ी है।सड़क किनारे बेतरतीब ढ़ंग से दूकान ,रेहरी पटरी ,फल सब्जी ,चाय ,नास्ते की दूकान से सड़कें काफी संकुचित हो गयी है। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में ये दूकानें बाधक बनी हुई है। अम्बेदकर चौक के पास ही संकुचित सड़क के कारण कई दुर्घटनाएं पूर्व में घटित हो चुकी है। परीक्षार्थियों व राहगीरों को जाम की समस्या से निजात दिलाने बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ के नेतृत्व में सड़कों से अतिक्रमण हटाये जाने का अभियान चलाया गया । इस कार्रवाई में नगर कार्यपालक पदाधिकारी नसीमुद्दीन खान , मनिहारी थाने की पुलिस शामिल थी । मनिहारी अम्बेदकर चौक पर ही हनुमान मंदिर से स्टेट बैंक के समीप तक अतिक्रमणकारियों द्वरा सरकारी जमीन पर दूकान लगाये जा रहे हैं उक्त पथ पर से भी अतिक्रमण हटाये जाने की पथ निर्माण विभाग द्वारा स्थानीय पदाधिकारियों को सूचित किया गया है ।लेकिन परिणाम अबतक सिफर हैं ।

Previous post मनिहारी पुलिस ने अवैध खनन कर ले जा बालू लदे ट्रेक्टर को पकड़ा।
Next post सहकारिता विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए पैक्स के संबंध में किया जागरूक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial