मनिहारी पुलिस ने अवैध खनन कर ले जा बालू लदे ट्रेक्टर को पकड़ा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी प्रखंड क्षेत्र के गंगाकिनारे के तटीय ईलाकों में प्रतिबंध के बाद भी चोरीछिपे सफेद बालू के अवैध खनन की शिकायत पुलिस को मिलती रही है।बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर एस आई हरिशंकर सिंह ने दिलारपुर क्षेत्र से सफेद बालू लदे एक ट्रेक्टर ट्रोली को पकड़कर जिला स्थित खनन विभाग के अधिकारी को सूचना दी। सूचना पर खनन निरीक्षक केशव राज मनिहारी थाना पहुंचकर अवैध खनन मे लगे पकड़े गये ट्रेक्टर मालिक को 1,02,124 रुपये का चालान काटा ।खनन विभाग की अवैध खनन को लेकर बरती जा रही सख्ती व पुलिस की दबीश के कारण मिट्टी – बालू खनन माफियों ने दिन के बजाय अब रात में मिट्टी बालू खनन को अपना लिया है ।हटकोला जैसे दूरदराज के ग्रामीण अंचलों में रात के अंधेरे में इस गोरखधंधे को अंजाम दिये जाने की जानकारी सूत्रों ने दी है । वहीं जिला जदयू महासचिव मंजय साह ने कहा कि सरकार को आम नागरिकों के घरेलू जरुरतों को देखते हुए बनाये गए सख्त पोलिसी पर बदलाव करते हुए नरमी बरतनी चाहिए।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
