November 10, 2026

स्वास्थ्य केंद्र में 25 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण ।

Read Time:1 Minute, 45 Second

डडंखोरा (अशोक कुमार)

 डंडखोरा  परिवार नियोजन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि 25 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया है।  उन्होंने बताया कि महिलाओं का पहले स्वास्थ्य जांच शुगर , प्रेशर ,हाई प्रेशर सहित अन्य जांच की गई।  सभी जाँच सही सही होने के पश्चात ऑपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन को लेकर सरकार द्वारा 2 हजार रुपये राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाती है। तो वहीं पुरुष नसबंदी में 3 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। उन्होंने बताया कि लगातार क्षेत्र में एएनएम आशा और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा परिवार नियोजन को लेकर महिलाओं एवं पुरुषों को जागरूक किया जाता है। डॉ पीके दास ने ऑपरेशन किया। डॉ अमित कुमार ने महिलाओं का स्वास्थ्य जाँच किया। किया।इस मौके पर बीएचएम भावेश रंजन, बीसीएम शंभु कुमार, संतोष कुमार, अजीत कुमार, सहित अन्य कर्मी मौजूद।  

Previous post सड़क हादसे में मां और बेटे की हुई मौत ।
Next post ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान भरत लाल शर्मा का निधन, गंगा तट पर अंतिम संस्कार, अनुमंडल में शोक व्यक्त।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial