November 10, 2026

ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान भरत लाल शर्मा का निधन, गंगा तट पर अंतिम संस्कार, अनुमंडल में शोक व्यक्त।

Read Time:1 Minute, 53 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के फतेहनगर पंचायत के महुअर गांव निवासी होमगार्ड जवान भरत लाल शर्मा का ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। वे लोक शिकायत निवारण कार्यालय, मनिहारी में तैनात थे। अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार मनिहारी गंगा घाट पर किया गया, जिसमें परिजन, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और विभागीय जवानों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय पैक्स अध्यक्ष विनय कुमार, उप प्रमुख प्रतिनिधि राणा कुमार शाह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त करते हुए सरकार से उनके परिवार को सहायता देने की मांग की। होमगार्ड संघ के रंजीत कुमार सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि संगठन परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास करेगा।ग्रामीणों व सहकर्मियों ने भारत लाल शर्मा को मिलनसार और ईमानदार व्यक्ति बताते हुए सरकार से उनके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की अपील की। अनुमंडल कार्यालय में भरत जी के निधन पर दो मिनट का शोक व्यक्त किया गया।

Previous post स्वास्थ्य केंद्र में 25 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण ।
Next post दहेज हत्या के आरोपी के घर मनिहारी पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial