November 10, 2026

सांसद ने जिला कांग्रेस कमिटी के सचिव निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

Read Time:2 Minute, 18 Second

प्रवीण कुमार( कटिहार)

सांसद तारिक अनवर ने कटिहार जिला कांग्रेस कमिटी के सचिव,पूर्व नगर अध्यक्ष रंजन कुमार यादव के असामयिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक जताया।सांसद श्री अनवर ने अपने शोक संदेश मे कहा कि दिवंगत रंजन जी के निधन का खबर सुनकर बेहद दुःख हुआ। अच्छे इंसान थे। उनका व्यक्तित्व काफी लोकप्रिय था। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं परिवारजनों को इस गहरी दुःख की घड़ी को सहने की शक्ति दे। कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने भी दिवंगत रंजन कुमार यादव के निधन पर गहरा दुःख जताते हुए कहा कि कम उम्र मे ही इनका निधन दुखद है।रंजन राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र मे बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। इनका निधन कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। रंजन जी की राजनीति विचारधारा सदैव कांग्रेस पार्टी से ही रही है। नगर अध्यक्ष से लेकर पार्टी के जिला सचिव तक की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है उन्होंने। संगठन मे भी अच्छी पकड़ रही है। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने रंजन यादव के आवास जाकर पुण्यात्मा को पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही उनके परिवारजनों को ढांढस बंधाया और विश्वास दिलाया कि कांग्रेस परिवार सदैव आपके साथ खड़ा है।पुण्यात्मा रंजन कुमार यादव को कटिहार जिला कांग्रेस पार्टी के दिलीप विश्वास,प्रो विनोद कुमार यादव, पंकज तमाखूवाला, अरुण प्यासा,योगेंद्र यादव आदि नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Previous post कोठी टोला में प्राथमिक विद्यालय निर्माण को लेकर सांसद पप्पू यादव को सौंपा गया ज्ञापन
Next post जनता दरबार में चार मामलों का निष्पादन,एक नये मामले प्रतिवेदित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial