November 10, 2026

कोठी टोला में प्राथमिक विद्यालय निर्माण को लेकर सांसद पप्पू यादव को सौंपा गया ज्ञापन

Read Time:1 Minute, 24 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

पूर्णिया लोकसभा के माननीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव से अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद (युवा प्रकोष्ठ), कटिहार के जिला अध्यक्ष सिनोद उरांव के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की और कोढ़ा प्रखंड के रौतारा पंचायत स्थित कोठी टोला गांव में एक नया प्राथमिक विद्यालय बनवाने हेतु ज्ञापन सौंपा।इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह वार्ड सदस्य मुकेश उरांव, जिला सचिव चितरंजन उरांव, विक्रम उरांव, गौतम उरांव, लालचंद उरांव, नंदलाल उरांव, विनोद उरांव, रामदेव उरांव, कुंदन उरांव, प्रेम उरांव, अजय उरांव, राजू उरांव, गोपी उरांव सहित कई अन्य साथी उपस्थित थे।सांसद पप्पू यादव ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द कोठी टोला गांव में प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा ताकि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

Previous post स्वच्छ वातावरण में छात्र-छात्राएं मन लगाकर पढ़ने में लेते हैं अभिरुचि:सैयद गुलाम हसन
Next post सांसद ने जिला कांग्रेस कमिटी के सचिव निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial