September 20, 2026

महाकुंभ स्नान के लिए मनिहारी से रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था

Read Time:58 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए श्रद्धालुओं में गहरी आस्था देखी जा रही है। शनिवार को मनिहारी के पेट्रोल पंप परिसर से 48 श्रद्धालुओं का जत्था विशेष लग्जरी कोच से रवाना हुआ। चौरसिया समिति के अध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बस को हरी झंडी दिखाकर विदा किया। विदाई के दौरान माहौल भक्तिमय हो गया। समिति ने भविष्य में अन्य तीर्थ यात्राओं के आयोजन की घोषणा की। विदाई समारोह में संजय चौरसिया, गौतम चौरसिया, जयप्रकाश चौरसिया समेत कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने यात्रियों की सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की।

Previous post जनता दरबार में दो मामले का निष्पादन — सीओ अनुपम।
Next post प्रमुख समाजसेवी गौरी शंकर सिंह की निधन शाहजहांपुर पंचायत शोकाकुल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial