September 20, 2026

जनता दरबार में दो मामले का निष्पादन — सीओ अनुपम।

Read Time:1 Minute, 15 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी अनुपम तथा पुलिस पदाधिकारी विपिन कुमार के अध्यक्षता मे जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें पिछले छः मामले में दो मामले का दोनों पक्षों के लोगों की सहमति के बाद निपटारा कर दिया गया। वही एक नया मामला का एंट्री कर कुल पांच मामले में दोनों पक्षों को नोटिस निर्गत कर दिया गया।वहीं जिसकी सुनवाई अगले शनिवार को की जाएगी। वही इस मौके पर अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम ने जानकारी देते हुए बताया कि नोटिस मिलने पर सभी को आना अनिवार्य है। जो तीन नोटिस के बाद नहीं आएंगे।उन पर 107 किया जाएगा। वहीं भूमि विवाद को लेकर थाना में लगे जनता दरबार में अपने समस्या का निदान करा सकते हैं। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी,रोहित कुमार, फरियादी मनोज सिंह,गोतम गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Previous post जनता दरबार में चार मामलों का निष्पादन,एक नये मामले प्रतिवेदित
Next post महाकुंभ स्नान के लिए मनिहारी से रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial