November 10, 2026

मैरी इमेकुलेट स्कूल में आयोजित की पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता।

Read Time:3 Minute, 14 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर मनिहारी पुलिस द्वारा चेंगा गोपालपुर स्थित मैरी इमेकुलेट स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए पेंटिंग और निबंधन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना था।प्रतियोगिता में पेंटिंग का विषय “साइबर सुरक्षा और अपराध” था, जबकि निबंध प्रतियोगिता के लिए “महिलाओं की सामाजिक स्तर पर भागीदारी और यातायात” को चुना गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। निबंध प्रतियोगिता मेंप्रथम पुरस्कार ज्योति टुड्डूद्वितीय पुरस्कार परमीला हेंब्रम और तृतीय पुरस्कार सोनम सोरेन से सम्मानित किया गया।वहीं, पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार से बादल मुर्मू,द्वितीय पुरस्कार पवन मरांडी और तृतीय पुरस्कार से राहुल मूर्मू को सम्मानित किया गया।अन्य छात्र-छात्राओं को भी सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सब-इंस्पेक्टर गौतम कुमार, निशा रानी, एएसआई अरुण कुमार, और विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर टेरेसा मौजूद रहीं।इस अवसर पर थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में साइबर अपराधों से बचाव और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन बेहद आवश्यक है।इस आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों में दीपक मूर्मू, बलराम मूर्मू, राजेश मरांडी, बबलू हेंब्रम, सिस्टर ट्विंकल, सुशीला, जशमीन, अनीता, विक्टोरिया, और एलियंस ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।विद्यालय प्रबंधन और पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयास से यह आयोजन सफल रहा, जिसमें छात्रों ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया बल्कि महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर ज्ञान भी अर्जित किया।

Previous post शिवरात्रि की तैयारी‌ को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति बैठक आयोजित।
Next post महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों के लिए कटिहार रेल मंडल ने की पहल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial