September 17, 2026

शिवरात्रि की तैयारी‌ को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति बैठक आयोजित।

Read Time:2 Minute, 3 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मनिहारी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने की।बैठक में निर्णय लिया गया कि शिवरात्रि का पर्व आपसी सौहार्द और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। शिव बारात गौरी शंकर अर्धनारीश्वर शिव मंदिर से निकलेगी और नगर भ्रमण करेगी, जिसमें श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ जयकारे लगाते हुए शामिल होंगे।यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। नगर प्रशासन को निर्देश दिया गया कि मंदिर और शोभायात्रा मार्गों की विशेष सफाई और सजावट कराई जाए।एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की और कहा कि यह पर्व सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। बैठक में थाना अध्यक्ष पंकज आनंद, रेल थाना अध्यक्ष जीत नारायण हेंब्रम, नगर स्वच्छता प्रबंधक आरुष कुमार, वार्ड पार्षद ओम गुप्ता, विनोद कुमार सिंह, आलमगीर, बंटी सिन्हा, प्रिंस कुमार, संजय गुप्ता, डॉ. जावेद, आजाद, रमाकांत महतो, गजेंद्र यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Previous post पीएम के आगमन को लेकर चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
Next post मैरी इमेकुलेट स्कूल में आयोजित की पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial