November 11, 2026

बलरामपुर में देशी बम धमाके मामले की जांच मे पहुंचे कटिहार एसपी ।

Read Time:1 Minute, 42 Second

बारसोई (मनोरंजन साहा)

कटिहार जिला अन्तर्गत बलरामपुर थाना क्षेत्र के लाछोर चौक के पास सडक के किनारे झोले मे रखे देशी बम ब्लास्ट मामले मे चार लोग गंभीर रूप से जख़्मी हुए थे जिनका इलाज जारी है घटना के बाद कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने घटनास्थल का खुद निरक्षण किया, उन्होंने कहा की ये इलाका बिहार बंगाल के बॉर्डर का इलाका है किस परिस्थिति मे यहां किसने देशी बम को झोले मे रखकर भाग खरे हुए इन तमाम बिंदु की जांच की जा रही है चुकी ये बम लौ इंटेंसिटी का था जिस वजह से कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ लेकिन कुछ लोग जख़्मी हुए है उन्होंने कहा की उनसे घटना की पूरी जानकारी ली जा रही है और फॉरेनसिक की टीम भी मौके वारदात पर पहुंच रही है, तमाम बिन्दुओ पर गहन जांच जारी हैबता दे की कल कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र के लाछोर चौक के पास सडक किनारे झाडी मे एक झोला रखा था जिसे उत्सुकता से कुछ ग्रामीण देख रहे थे तभी झोले मे रखे देशी बम ब्लास्ट हो गया जिसमे गावं के ही दो पुरुष और दो महिला घायल हो गयी थी जिनका इलाज पुर्णिया में चल रहा है ।

Previous post महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों के लिए कटिहार रेल मंडल ने की पहल
Next post मनिहारी में पर्यावरण प्रेमी शिक्षक के 350 पेड़ काटे, जांच में जुटी पुलिस।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial