September 17, 2026

मनिहारी में पर्यावरण प्रेमी शिक्षक के 350 पेड़ काटे, जांच में जुटी पुलिस।

Read Time:57 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर के वार्ड संख्या 15 में पर्यावरण के दुश्मनों ने शिक्षक पप्पू पासवान द्वारा लगाए गए 350 महोगनी और लिप्टस के पेड़ों को जड़ से काटकर खेत में ही छोड़ दिया। पीड़ित ने मनिहारी थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पप्पू पासवान ने बताया कि उन्होंने इन पौधों पर लाखों रुपये खर्च किए थे और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया था। उन्होंने पुलिस और वन विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Previous post बलरामपुर में देशी बम धमाके मामले की जांच मे पहुंचे कटिहार एसपी ।
Next post मनिहारी के चार खिलाड़ी नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial