बाघमारा में ७२ घंटे के यज्ञ हेतु २१०० महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
बाघमारा पंचायत में आयोजित ७२ घंटे के यज्ञ को लेकर २१०० महिला श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा बौलिया शिव मंदिर, नवाबगंज होते हुए गंगा तट तक पहुंची, जहां जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल लाई गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को खीर प्रसाद वितरित किया गया।यज्ञ कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस यज्ञ का संचालन बनारस के पंडित अवध बिहारी चौबे की टीम करेगी। कार्यक्रम में संतोष कुमार, मुखिया हरेराम यादव, सरपंच ओमप्रकाश पंडित, कुंदन कुमार, महादेव साह, हरेराम मंडल, राजा साह, राजा यादव, मिथलेश झा, कन्हैया सिंह, सुबोध कुमार, प्रभात कुमार, लवकुश, भगवान कुमार, पीएसआई सत्यम कुमार, एएसआई अरुण कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
