November 6, 2026

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आम लोगों को विकास के नाम पर ठगने का काम कर रहे है:तारिक अनवर

Read Time:3 Minute, 26 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

सांसद तारिक अनवर ने कांग्रेस जिला प्रवक्ता पंकज तमाखूवाला के आवास पर संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं राज्य के मुख्यमंत्री आम लोगों को विकास के नाम पर ठगने का काम कर रहे है। जब जब बिहार में चुनाव आता है। तब प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री जनता के बीच विकास करने की बात को लेकर प्रगति यात्रा के नाम पर आम लोगों को बेवकूफ बनाने का कार्य कर रहे हैं। जिसका बोझ आम जनता पर पड़ रहा है। सांसद श्री अनवर ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी अस्पताल बदहाल है। सरकारी अस्पताल में मरीज के लिए पर्याप्त चिकित्सक नहीं है, ना ही दवाई उपलब्ध है। जिसके कारण राज्य की स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह चरमरा गई है।खासकर कटिहार जिला के लिए कहना है क्योंकि कटिहार मेरी कर्मभूमि है। यहां का स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था के कारण सदर अस्पताल से लेकर पंचायत स्तर के उप स्वास्थ्य केंद्र काफी बदहाल है। अस्पताल में मरीजों की सुविधा का ध्यान नहीं रखा जाता है। सदर अस्पताल प्रशासन के द्वारा मीडिया को अस्पताल परिसर में प्रवेश से वर्जित करना लोकतांत्रिक का उल्लंघन है। सांसद श्री अनवर ने कहा कि कटिहार में ही मखाना बोर्ड का मुख्यालय होना चाहिए। क्योंकि सीमांचल क्षेत्र में मखाना का उत्पादन काफी मात्रा में हो रहा है। लेकिन किसानों को उचित लाभ नहीं मिल रहा है। इसलिए मखाना बोर्ड का मुख्यालय कटिहार को मिलना चाहिए , जिससे मखाना किसानों को काफी लाभ मिलेगा। सांसद श्री अनवर ने कहा कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किसान को 6000 रुपए सालाना देने की घोषणा की गई है। जो किसानों के साथ छलावा है। सांसद श्री अनवर ने कहा कि किसानों को कम से कम 20000 रुपए सालाना देनी चाहिए , ताकि किसानों की हालत काफी बेहतर हो सके। किसानों का लोन माफ करना चाहिए ताकि किसान को राहत मिल सके।इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, दिलीप विश्वास, जिला प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, नगर अध्यक्ष ( ब ) रिंकू मिश्रा,अवधेश मंडल, पंचानंद नायक, विश्वनाथ साह, योगेन्द्र यादव, बेचैन पाण्डेय, प्रीतम चक्रबत्ती आदि नेताओं की उपस्थिति रही इस प्रेसवार्ता मे।

Previous post बाघमारा में ७२ घंटे के यज्ञ हेतु २१०० महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय भर्री पश्चिम में बाल विवाह मुक्त जागरूकता अभियान आयोजित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial