September 17, 2026

भिवानी में बिहार नेटबॉल टीम का शानदार प्रदर्शन, सेमीफाइनल में जगह पक्की

Read Time:59 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

हरियाणा के भिवानी में आयोजित 37वीं जूनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र को 35-07 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी से चयनित तीन खिलाड़ियों क्रमशः उज्जवल कुमार गुप्ता, सूरज कुमार चौधरी और वैष्णवी गुप्ता ने बेहतरीन खेल दिखाया। वैष्णवी गुप्ता ने महिला वर्ग में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, हालांकि उनकी टीम हार गई। कटिहार नेटबॉल एसोसिएशन के आनंद यादव ने बताया कि बिहार टीम का दबदबा जारी है, और 28 फरवरी को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Previous post महापौर एवं विधान पार्षद ने टी० बी० मरीजों को फुड वास्केट का किया वितरण
Next post गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, मनिहारी के छात्रों ने प्रांतीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में दिखाया शानदार प्रदर्शन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial