November 10, 2026

मनिहारी अनुमंडल अस्पताल को मिला नया एम्बुलेंस, मरीजों को मिलेगी राहत

Read Time:56 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी अनुमंडल अस्पताल को बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति, पटना द्वारा एक नया एम्बुलेंस प्रदान किया गया। सोमवार को अस्पताल परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद उपाधीक्षक डॉ. बी.एन. सिन्हा और स्वास्थ्य प्रबंधक खुशबू कुमारी ने इसका उद्घाटन किया। डॉ. सिन्हा ने बताया कि अस्पताल में पहले से दो एम्बुलेंस थे, जिनमें एक पुराना था। नए एम्बुलेंस से मरीजों के परिवहन में सुविधा होगी। अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या मात्र पांच है, जबकि 26 पद स्वीकृत हैं। उन्होंने डॉक्टरों की नियुक्ति की भी मांग दोहराई।

Previous post भागवत कथा सुनने से व्यक्ति का आध्यात्मिक विकास होता है
Next post नेशनल नेटबॉल अंडर-19 चैंपियनशिप की उपविजेता बनी बिहार, मनिहारी के खिलाड़ियों का भव्य स्वागत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial