November 10, 2026

भागवत कथा सुनने से व्यक्ति का आध्यात्मिक विकास होता है

Read Time:2 Minute, 0 Second

डंडखोरा (अशोक कुमार)

प्रखंड के महेशपुर पंचायत अंतर्गत जबड़ा पहाड़पुर गांव में भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथावाचक बाबा मिथुन के द्वारा भगवान के विभिन्न  लीलाओं का वर्णन शब्दों के द्वारा किया और लोगों को विस्तार पूर्वक बताया । बड़ी संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं द्वारा ध्यान पूर्वक भागवत कथा को सुना और बीच-बीच में भगवान कृष्ण के नारा भी लगाया।उन्होंने कहा की भागवत कथा का लाभ सुनने और सुनने वाले दोनों को मनस्थिति पर निर्भर करता यदि कथा सुनने और सुनने वाले की मनस्थिति शुद्ध और निस्वार्थ होती है तो कथा का पूर्ण लाभ मिलता है और व्यक्ति को शांति और मोक्ष की ओर ले जाता है ।भागवत कथा सुनने से व्यक्ति का आध्यात्मिक विकास होता है यह भगवान के प्रति भक्ति को और ले कर आता है । भगवान श्री कृष्ण के पूरे जीवन चरित्र को आत्मसात करने की जरूरत है। उनके द्वारा जो संसार में आकर लीला की गई हर लीलाओं में एक संदेश है। उन्होंने कहा कि गीता में श्री कृष्णा कहा है कि मनुष्य को फल की इच्छा छोड़कर कम पर ध्यान देना चाहिए मनुष्य जैसा कर्म करता है उसे फल भी उसी के अनुरूप मिलता है इसलिए व्यक्ति को अच्छे कर्म करते रहना चाहिए श्री कृष्ण के अनुसार व्यक्ति को खुद से बेहतर कोई और नहीं जान सकता इसलिए स्वयं का आकलन करना बेहद जरूरी है  

Previous post मछली मारने गए व्यक्ति की नदी के धार में डूबने से हुई मौत।
Next post मनिहारी अनुमंडल अस्पताल को मिला नया एम्बुलेंस, मरीजों को मिलेगी राहत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial