ABVP कटिहार पश्चिम नगर इकाई का गठन, छात्र हित और राष्ट्र निर्माण पर जोर।
(डेस्क हसनगंज)
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की कटिहार पश्चिम नगर इकाई का गठन एक अहम बैठक में किया गया। उत्तर बिहार के प्रदेश सह मंत्री विनय सिंह ने इकाई घोषणा से पूर्व कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रवाद और शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। कटिहार पश्चिम नगर इकाई के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी छात्रों के अधिकारों की रक्षा करने और शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। जबकि राष्ट्रीय कला मंच प्रदेश सह प्रमुख आशीष झा ने छात्रों को संबोधित करते हुए संगठन के महत्व और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “ABVP केवल एक छात्र संगठन नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की भावना से प्रेरित एक आंदोलन है। यह नगर इकाई छात्रों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ समाज और शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए काम करेगी। हमारा उद्देश्य छात्रों को संगठित कर उन्हें देश की प्रगति में सहभागी बनाना है।”संगठन का हर कार्यकर्ता ‘ज्ञान, शील और एकता’ के सिद्धांत को अपनाकर समाज और राष्ट्र के हित में कार्य करेगा।”इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी परिषद सदस्य विक्रांत सिंह ने नगर इकाई की घोषणा की और सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।नगर इकाई के घोषित पदाधिकारी:नगर अध्यक्ष: प्रो. मनोज महतो,नगर उपाध्यक्ष: डॉ. सुभाष कुमार,जिला SFD प्रमुख: नीरज श्रीवास्तव,नगर मंत्री: राजा यादव,नगर सह मंत्री: रवि सिंह, विशाल सिंह, अमित गुप्ता, मोनू यादव, अनुष्का कुमारी,कार्यालय मंत्री: पीयूष कुमार,कार्यालय सह मंत्री: राहुल कुमार,SFD प्रमुख: करण सिंह,SFD सह प्रमुख: ध्रुव झा,SFS प्रमुख: अभिनव मिश्रा SFS सह प्रमुख: विशाल मिश्रा,RKM प्रमुख: राजकुमारी,RKM सह प्रमुख: सानिया,NCC प्रमुख: अनीश कुमार,सोशल मीडिया प्रमुख: सानू रोशन,सोशल मीडिया सह प्रमुख: अविनाश कुमार,छात्रा प्रमुख: कल्पना कुमारी,छात्रा सह प्रमुख: प्रिया कुमारी, भारती कुमारी इस अवसर पर मौजूद सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को सशक्त बनाने और छात्र हित के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।ABVP की इस नई नगर इकाई से छात्रों और समाज को सकारात्मक दिशा मिलने की उम्मीद है।
