अनियंत्रित होकर बाइक सवार गड्ढे में दो युवक गिरा, मोबाइल भी ब्लास्ट दोनों रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत बाघमारा गांव जाने वाली सड़क पर सोमवार की रात्रि लगभग 9:30 बजे एक बाइक पर सवार दो युवक तेज गति से आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण बाइक पर संतुलन नहीं रख पाए और असंतुलित होकर बाइक सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन मे घायल करण कुमार पिता छोटेलाल मंडल बाघमारा निवासी एवं संतोष कुमार पिता मंचन मंडल करारी तीनटेंगा निवासी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में परिजन द्वारा भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं बताया गया कि बुलेट बाइक से दोनों बाजार से गांव की ओर घर आ रहे थे। जिस दौरान गति पर नियंत्रण न रख पाने के कारण असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गये। घटना के दौरान पैकेट में रखा मोबाइल भी ब्लास्ट कर गया। जिससे उसका पैर गंभीर रूप से जल गया।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
