November 10, 2026

वार्ड नंबर 17 में नाला निर्माण कार्य का विधिवत हुआ शिलान्यास।

Read Time:1 Minute, 50 Second

बारसोई (मनोरंजन साहा)

बारसोई नगर पंचायत के वार्ड नंबर 17 में लगभग 23 लाख 37 हजार रूपए लागत से बनने वाले नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्य पार्षद बिमला देवी एवं अन्य वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया । इस दौरान मुख्य पार्षद बिमला देवी ने कहा कि यह नाला तौफीक के घर से रब्बानी के घर तक बनना है जो लगभग 23 लाख रुपए लागत से बनेगा , और बरसात पूर्व इस कार्य को सम्पन्न कराने का लक्ष रखा गया है। वहीं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह ने स्थानीय लोगों को नाला निर्माण कार्य को प्राक्कलित राशि अनुसार करवाने अपिल किया और कहा कि किसी प्रकार कि अनियमितता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य में कही भी अनियमितता होती है तो उन्हें अथवा संबंधित पदाधिकारी को शिकायत दर्ज करें ताकि संवेदक गुणवत्ता पूर्ण कार्य करें। इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद प्रमोद साह, वार्ड पार्षद दुखिया खातून, वार्ड पार्षद धर्मेंद्र सिंह, दीपक दास, रोहित भगत, मोहम्मद फैजान, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राकेश साह, तिलक साह, मोहम्मद सलमान,सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान’ का उद्घाटन
Next post बकायेदारों पर बिजली विभाग सख्त, जल्द कटेंगे कनेक्शन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial