सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान’ का उद्घाटन
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर विज्ञान भवन दिल्ली में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, विवेक भारद्वाज, सुशील कुमार लोहानी अन्नपूर्णा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री एस.पी. सिंह बघेल केंद्रीय राज्य मंत्री , सहित वरीय अधिकारियों के साथ मिलकर सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान’ का उद्घाटन किया गया। जिसमें कटिहार जिले से कुर्सेला प्रखंड के पूर्वी मुरादपुर पंचायत से मुखिया अर्चना कुमारी ने भाग लिया।बताया गया कि उन्हें अपने पंचायत में महिला और किशोरियों के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में अपनी बातों को रखी। पूर्वी मुरादपुर पंचायत में किशोरियों के शिक्षा से जुड़े लोगों को और सबल बनाने हेतु सहयोगी संस्था पीरामल फाउंडेशन एबीसी टीम के साथ मिलकर कार्य किया गया तथा गतिविधि हो रही हैं। वहीं मुखिया ने बताया कि हम अपने पंचायत को एक आदर्श पंचायत बना सके। इसके लिए कार्य कर रहे हैं और करते रहेंगे।वहीं इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के नेतृत्व को मजबूत करना और पंचायती राज व्यवस्था में उनकी भूमिका को बढ़ाना है। राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर से 1,200 से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया।जहाँ गणमान्य व्यक्तियों ने महिलाओं के नेतृत्व,आत्म निर्भर तथा जमीनी स्तर पर सक्रिय भागीदारी पर जोर दे।सम्मेलन महिला सशक्तिकरण में एक नया अध्याय शुरू करता है। जिसमें प्रत्येक महिला अपने गाँव और राष्ट्र के विकास को भागेदारी देती है। परिवार, शिक्षा और शासन में महिलाओं के नेतृत्व की प्रशंसा की, लोकतंत्र के भीतर उन्हें सशक्त बनाने में 73 वें संविधान संशोधन के प्रभाव पर प्रकाश डाला।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
