May 28, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम आयोजित।

Read Time:4 Minute, 22 Second

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ‘‘आधी आबादी’’ के संघर्षों को याद करने का भी दिन है: डीआरएम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कटिहार रेल मंडल द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोशी रेलवे ऑफिसर्स क्लब में शुक्रवार को कार्मिक शाखा द्वारा महिला रेलकर्मियों के लिए सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसका कटिहार रेल महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा श्रीमती मीता कुमार ने समारोह का शुभारम्भ संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करते हुए किया। इस अवसर पर डीआरएम सुरेंद्र कुमार द्वारा रेल महिला संगठन की अध्यक्षा को रेलमंडल की और से एक मोमेंटो प्रदान किया गया। इस अवसर पर कटिहार रेल महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा श्रीमती मीता कुमार द्वारा सभी महिलाओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यकर्म में मंच संचालन रितेश ठाकुर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एपीओ अंजनी कुमार ने किया। मौके पर डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामानएं देते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ‘‘आधी आबादी’’ के संघर्षों को याद करने का भी दिन है। जिसके कारण आज महिलाएं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में यथा-सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, आर्थिक में सफल हुई है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल में आज लगभग एक लाख महिलाएं कार्यरत हैं जिनमें कटिहार रेलमंडल में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं में अधिकारी, डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ, लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, इंजीनियर, गार्ड, ट्रैक मेंटेनर, जैसे महत्वपूर्ण एवं संरक्षा से जुड़े पदों पर कार्य करते हुए रेल और देश के विकास में योगदान दे रहीं हैं। वही कटिहार रेल महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा श्रीमती मीता कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष महिलाओं की उपलब्धियों आदि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमलोग अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को उत्सव के तौर पर मनाते हैं। आज देश हीं नहीं, विश्व पटल पर महिलाओं के नेतृत्व की सराहना सर्वत्र हो रही है। जहां देश का नेतृत्व महिला के रूप में माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मूर्मू के हाथों में है वहीं, भारतीय रेल भी इसमें पीछे नही है।वर्तमान परिवेश में महिलाएं भारतीय रेल को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं हैं।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीआरएम सुरेंद्र कुमार, एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, सीनियर डीपीओ अंजनी कुमार श्रीवास्तव, डीसीएम संगीता मीणा सहित रेल महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती मीता कुमार, उपाध्यक्षा पूजा सिंह सहित सभी कार्यकारी सदस्याएं के अलावा सैकड़ों की संख्या में महिला कर्मी उपस्थित थीं। आयोजित कार्यकर्म में चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर आई सी उमाशंकर, वेलफेयर इंस्पेक्टर रेवती कुमार , सुजीत कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Previous post अनियंत्रित होकर चलते हुए बाइक से गिरी महिला, रेफर।
Next post दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial