May 28, 2026

अनियंत्रित होकर चलते हुए बाइक से गिरी महिला, रेफर।

Read Time:59 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 सड़क पर देवीपुर चौक के समीप शुक्रवार कि दोपहर एक चलती हुई बाइक से पीछे बैठी महिला अनियंत्रित होकर सड़क पर अचानक गिर पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल स्वाती कुमारी उम्र 28 वर्ष पीरपैति भागलपुर जिला निवासी को आनन-फानन मे परिजनों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर उज्जवल कुमार सिंह ने घायल का प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है वे चापड़ से कटिहार जा रहे थे।

Previous post नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक बच्चे की मौत
Next post अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम आयोजित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial