May 28, 2026

दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल

Read Time:1 Minute, 32 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 सड़क पर रामपुर ग्वालटोली मंदिर मोर के समीप शुक्रवार की संध्या ग्वालटोली निवासी संजीव कुमार ने जैसे ही अपनी बाईक खड़ी कि वैसे ही विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए वहीं एक को आंशिक चोटे आई है।मिली जानकारी के अनुसार संजीव अपने माता-पिता को डॉक्टर से दिखाकर अपने घर रामपुर ग्वालटोली वापस आ रहे थे। इसी दरमियान में मंदिर चौक के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें घायल सरिता देवी, शोभा देवी दोनों घर रामपुर ग्वालटोली तथा विकास कुमार, सुनील कुमार दोनों घर अररिया को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर उज्जवल कुमार सिंह ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए सरिता देवी को अन्यत्र रेफर किया गया।

Previous post अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम आयोजित।
Next post प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2024: युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial