May 28, 2026

मनिहारी में आवास प्लस सर्वे तेज, पात्र लाभुकों को जोड़ने के निर्देश

Read Time:1 Minute, 18 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के तहत पात्र लाभुकों को जोड़ने के लिए सर्वे कार्य तेज कर दिया गया है। बीडीओ सनत कुमार ने बताया कि 10 जनवरी से शुरू हुआ यह सर्वे 31 मार्च 2025 तक चलेगा। अब तक 6,000 परिवारों को चिन्हित कर लाभुक सूची में शामिल किया गया है, जिनमें 30% अनुसूचित जाति एवं जनजाति के परिवार हैं।बीडीओ ने स्पष्ट किया कि यदि किसी सर्वेयर द्वारा रिश्वत मांगी जाती है, तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। धीमी गति से काम करने वालों को रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं अच्छा कार्य करने वाले कर्मियों की सराहना की गई है। अनुमान है कि 31 मार्च तक 10,000 जरूरतमंद परिवारों को सर्वे में शामिल किया जाएगा। बिहार के मुख्य सचिव ने भी इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं।

Previous post प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2024: युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर
Next post फास्ट फाइव नेटबॉल अंडर-19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार उपविजेता, कटिहार के उज्ज्वल और सूरज सम्मानित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial