May 28, 2026

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2024: युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर

Read Time:1 Minute, 1 Second

मनीहारी (रतन कुमार ओझा)

बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मनीहारी ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2024 की आधिकारिक जानकारी साझा की। इस योजना के तहत अगले पाँच वर्षों में देश की शीर्ष 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा। इंटर्नशिप की अवधि 12 महीने होगी, जिसमें हर महीने ₹5000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इच्छुक युवा https://pminternship.mca.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। सफल उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा। सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को अधिक से अधिक छात्रों को पंजीकरण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं।

Previous post दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल
Next post मनिहारी में आवास प्लस सर्वे तेज, पात्र लाभुकों को जोड़ने के निर्देश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial