May 28, 2026

फास्ट फाइव नेटबॉल अंडर-19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार उपविजेता, कटिहार के उज्ज्वल और सूरज सम्मानित

Read Time:1 Minute, 4 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

हरियाणा के भिवानी में 26-28 फरवरी तक आयोजित तीसरी फास्ट फाइव नेटबॉल अंडर-19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार टीम ने उपविजेता का खिताब जीता। बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और 29 अगस्त को स्पोर्ट्स डे पर विशेष सम्मान देने की घोषणा की। कटिहार के उज्ज्वल गुप्ता और सूरज चौधरी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्र संकरण और कोचिंग टीम को भी सम्मान मिला। खिलाड़ियों ने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया।

Previous post मनिहारी में आवास प्लस सर्वे तेज, पात्र लाभुकों को जोड़ने के निर्देश
Next post समेली में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग को जल्द पूरा करने का होगा प्रयास : तारिक अनवर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial