May 28, 2026

समेली में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग को जल्द पूरा करने का होगा प्रयास : तारिक अनवर

Read Time:2 Minute, 21 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

सांसद तारीक अनवर ने समेली प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान अलग-अलग जगह पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से मिलकर जन समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान समेली के ग्रामीणों द्वारा सांसद तारीक अनवर को समेली में थाना स्थापित करने की मांग रखी गई ग्रामीणों ने कहा कि समेली में थाना स्थापित करने की मांग कई वर्षों से की जा रही है जिसपर सांसद तारीक अनवर ने सकारात्मक आश्वासन दिया है इसके अलावा सांसद तारीक अनवर ने अलग-अलग क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क-नाला निर्माण की मांग को सुन कर सकारात्मक आश्वासन दिया। इस दौरान सांसद तारीक अनवर ने कहा की भले ही बिहार सरकार चौमुखी विकास का दावा करती है मगर अभी भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां सड़क तक ग्रामीणों के लिए नहीं हैं जो काफी दुखद है। उन्होंने कहा कि समेली प्रखंड क्षेत्र में जहां-जहां सड़क और नाला का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है प्रयास होगा जल्द ही ग्रामीणों की मांग को पूरा किया जाए खासकर जो ग्रामीण की बहु प्रतीक्षित मांग है कि यहां थाना का स्थापना करना उसे मांग पर अति शीघ्र कार्य किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, पूर्व विधायक सुनीता देवी प्रदेश उपाध्यक्ष संयोगिता सिंह, अवधेश कुमार मंडल, संजय सुमन,अकबर अंसारी,महेश मंडल, चंदन दास,अभय झा, सत्यनारायण चौधरी, कौशल यादव, प्रमोद ठाकुर सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Previous post फास्ट फाइव नेटबॉल अंडर-19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार उपविजेता, कटिहार के उज्ज्वल और सूरज सम्मानित
Next post डां० राजीव कुमार के निधन से कटिहार के लोग शोकाकुल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial