May 28, 2026

डां० राजीव कुमार के निधन से कटिहार के लोग शोकाकुल

Read Time:1 Minute, 45 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

कटिहार शहर निवासी डाक्टर कुमार गंगा नंद सिंह के बी.झा कालेज के प्रोफेसर पद से अवकाश प्राप्त शिक्षक के साथ-साथ जाने माने वरिष्ट पत्रकार के दमाद डाक्टर राजीव कुमार का हृदय गति से आकस्मिक निधन पटना के फोर्ड हॉस्पिटल में हो गया।उनके निधन से कटिहार जिला में शोक की लहर दौर गई है।डाक्टर कुमार गंगा नंद सिंह ने कहा कि डॉक्टर राजीव कुमार दरभंगा कमीशनरी के एक सफल सर्जन थे।वे मेडकाना अस्पताल के मालिक थे।जहां उनकी पत्नी भी एक सफल डाक्टर स्के रूप मेडिकाना हॉस्पिटल में स्त्री-रोग विशेषज्ञ एवं लेप्रोएस्कोपिक सर्जन सह.निदेशक कनुप्रिया मिश्रा कार्यरत हैं। डॉक्टर राजीव कुमार के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र आर्यन मिश्रा पिता को मुखाग्नि दिया। जब कि छोटा भाई आयुष्मान मिश्रा उम्र ग्यारह वर्ष सह कर्ता के दायित्व का निर्वाहन किया। डाक्टर कुमार गंगा नंद सिंह की इकलौती पुत्री डाक्टर कनुप्रिया मिश्रा है। कटिहार के गणमान्य लोगों ने डाक्टर राजीव कुमार के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

Previous post समेली में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग को जल्द पूरा करने का होगा प्रयास : तारिक अनवर
Next post सहायक अभियोजन पदाधिकारी बारसोई ने वादकारियों से किया अपिल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial