May 27, 2026

अंचल भवन निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर स्थल निरीक्षण में पहुंचे अधिकारी।

Read Time:1 Minute, 33 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड के स्थापना हुई 30 का साल गुजर गए पर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय को खुद का जमीन व भवन नहीं मिल पाया। जिसको लेकर शनिवार के देर शाम उप समाहर्ता सह प्रशिक्षु प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक किशोर ने प्रखंड एवं अंचल भवन निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर खुद स्थल निरीक्षण करने पहुंच गए।इस संदर्भ में वरीय उप समाहर्ता सह प्रशिक्षु प्रखंड विकास पदाधिकारी,अभिषेक किशोर ने बताया कि भूमि अधिग्रहण को लेकर पूर्व के प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार के द्वारा अभिलेख भेजा गया था परंतु कुछ समय के बाद भू-धारी के द्वारा सहमति पत्र वापस ले लिया गया। पुनः इसी भू-धारी के द्वारा सहमति पत्र देने के बाद संबंधित जमीन अधिग्रहण को लेकर अभिलेख जिला भेज दिया गया है। जहां से वरीय पदाधिकारी के द्वारा भूमि अधिग्रहण को लेकर प्राप्त निर्देश के बाद भूमि निबंधन एवं भवन निर्माण कार्य कराया जाएगा।

Previous post स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को लेकर बीडीओ हुई सम्मानित
Next post दो फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial