May 27, 2026

स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को लेकर बीडीओ हुई सम्मानित

Read Time:1 Minute, 49 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान अंतर्गत विभिन्न सामाजिक एवं सरकारी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मास्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को लेकर बीडीओ हुई सम्मानित नित करने का कार्य किया जा रहा है।इसी परिपेक्ष में शनिवार को कुरसेला प्रखंड में पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत प्रखंड क्षेत्र में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा उनके मंगल भविष्य की कामना के साथ उन्हें सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं उनकी उपलब्धि पर कुरसेला प्रखंड तथा अंचल कर्मियों ने उन्हें बधाई दी है।प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा ने जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि कुरसेला प्रखंड अंतर्गत सरकार द्वारा संचालित सभी तरह के कार्य योजनाओं के ससमय तथा सफलता पूर्वक क्रियान्वयन को लेकर वे पूर्ण रूप से कटिबद्ध रहेगी।

Previous post जिला कांग्रेस कमेटी ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन
Next post अंचल भवन निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर स्थल निरीक्षण में पहुंचे अधिकारी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial