May 27, 2026

सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी हूए घायल।

Read Time:1 Minute, 2 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के एन एच 31 सड़क कोसी पल पर एक बाइक सवार ट्रक से टकरा गया। जिससे बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल अर्जुन सिंह 50 वर्ष, अनीता देवी 40 वर्ष कांत नगर बरारी निवासी को स्थानीय लोगो ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।जहां पर चिकित्सक डाक्टर ध्रुव पांडे के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। बताया गया कि पति-पत्नी कांत नगर बरारी से खरीक नवगछिया की ओर जा रहे थे ।अचानक कुर्सेला कोसी पुल पर ट्रक ने ब्रेक मार दिया।जिसमें पीछे से बाइक चालक जाकर टकरा गया और घायल हो गया।

Previous post दो फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Next post कटिहार से तीन जोड़ी अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू :सीनियर डीसीएम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial