May 27, 2026

कटिहार से तीन जोड़ी अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू :सीनियर डीसीएम

Read Time:2 Minute, 7 Second

होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा भाया कटिहार से तीन जोड़ी अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है । इस संबंध में कटिहार रेलमंडल के सीनियर डीसीएम सह पीआरओ धीरज चंद्र कलिता ने बताया कि परिचालित होने वाली डिमरुगढ़ जयनगर स्पेशल ट्रेन नंबर 05974 डिमरुगढ़ से मंगलवार 11 मार्च और 18 मार्च को एवं वापसी में ट्रेन नंबर 05973 जयनगर से बुधवार 12 मार्च और 19 मार्च को दो ट्रिप के लिए परिचालित होगी। वही उदयपुर फारबिसगंज स्पेशल ट्रेन नंबर 09623 उदयपुर से मंगलवार 11 मार्च और 18 मार्च एवं वापसी में ट्रेन नंबर 09624 गुरुवार फारबिसगंज स्टेशन से 13 मार्च और 20 मार्च को दो ट्रिप के लिए परिचालित होगी। इसके अलावा डिमरुगढ़ गोरखपुर स्पेशल ट्रेन नंबर 05978 डिमरुगढ़ से बुधवार 12 मार्च और 19 मार्च एवं वापसी में ट्रेन नंबर 05977 गुरुवार, गोरखपुर से 13 मार्च और 20 मार्च को दो ट्रिप के लिए साप्ताहिक रूप में अप डाउन में भाया कटिहार परिचालित होगी। यात्री होली स्पेशल ट्रेन में अपना बुकिंग करा सकते है।जिसके लिए बुकिंग सेवा शुरू कर दी गई है। रेलवे द्वारा होली त्यौहार स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। जिससे उनमें काफी हर्ष व्याप्त है।

Previous post सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी हूए घायल।
Next post कटिहार में भगवान परशुराम वंशजों का बैठक आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial